सम्प्रदायिकता और भगवान के नाम पर राजनीति के लिए मशहूर फैज़ाबाद ज़िला

Positive 2:- फैज़ाबाद….! नहीं साहब अब इसे अयोध्या पुकारें क्यूँ के मुख्यमंत्री साहब ने इसका नाम बदल दिया है वो अलग बात है की सरयु नदी के किनारे बसे इस ऐतिहासिक शहर की बुनियाद बंगाल के नवाब अली वर्दी खान ने 1730 में रखी थी| शायद आपको यह बातें मनघडंत लग रही होंगी नहीं जनाब यह सब बातें 100 फीसद सच हैं जो इस ज़िले की सरकारी वेबसाइट पर लिखी हुयी आपको मिल जायेंगी| यह जिला हिन्दू धर्म के अनुयायीयों के लिये 7 तीर्थधामों में एक होने की वजह से बहुत महत्वपूर्ण है| 2764 sq km में फैला हुआ यह जिला तक़रीबन 25 लाख लोगों का घर है जिसमें से 15 फीसद आबादी मुस्लिम है| पूर्वांचल की आम-जन में बेहद प्रसिद्ध अवध यूनिवर्सिटी इसी जिले में है|
1992 में पुरे देश को सम्प्रदायिक दंगो की आग में झोकने के लिए यह जिला आने वाले कई सालों तक याद रखा जायेगा| जिस नगरी को मर्यादा पुरषोतम राम के लिए याद किया जाना चाहये था वह जिला पिछली कई सदीयों से सियासी पार्टीयों का अखाड़ा बना हुआ है|
अगर हमारे राजनेता हिन्दू मुस्लिम से ऊपर उठ कर, गरीबी में जीते लोग, बेरोजगारी के आलम में घूमते नौजवान, बुनियादी सुविधाओं से खली गाँव व् शहर के बारे में सोचते तो ज्यादा अच्छा होता... बाकी सब खैरियत है!!! Ansar Imran SR

0 comments

Leave a Reply