अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान- लव जिहाद के खिलाफ विधानसभा में करेंगे विरोध
राष्ट्रीये अध्यक्ष की प्रेस मे पूछा गया तो उल्टे पत्रकारो से सवाल किया की "लव जिहाद के बारे में जो आप हमसे पूछ रहे हो, कभी मुख्यमंत्री से पूछा कि बिजली उत्पादन के बारे में जानते हैं,
लखनऊ । राजभवन से लव ज़िहाद वाला कानून पर मुहर लग गयी और अब वो अध्यादेश बन गया है।और आज जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीये अध्यक्ष की प्रेस मे पूछा गया तो उल्टे पत्रकारो से सवाल किया की "लव जिहाद के बारे में जो आप हमसे पूछ रहे हो, कभी मुख्यमंत्री से पूछा कि बिजली उत्पादन के बारे में जानते हैं,कन्नौज में हमने सोलर प्लांट लगवाया था,आपने पूरे गांव की बिजली काट दी। सपा प्रमुख ने कहा की कानून बनाना ही है तो ऐसा कानून बना दो, जिससे कि किसानों की आय दोगुनी हो जाए, और जवानों को रोजगार मिल जाए और समाजवादी पार्टी लव जिहाद जैसे कानून का पूरा विरोध करती है,और आगे भी करेगी।
एक तरफ सरकार की योजना मे अन्तर जाति, अन्तर धार्मिक शादी को प्रोत्साहन राशि का चलन है तो लव ज़िहाद जैसे कानून का क्या औचित्य है।अखिलेश ने कहा हम प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ है की किसानों पर आज बड़ा अत्याचार हो रहा है,इन लोगों ने किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाया था,आज धान की जो लूट हुई है, उतनी बड़ी लूट कभी नहीं हुई,आज धान की कीमत हजार, ग्यारह सौ मिल रही है, और ऐसे किसानो के साथ सपा खडी है।योगी सरकार पर आरोप लगया की कोविड के आंकड़े छिपा रही है और इस खतरनाक आपदा के बारे मे जागरुक भी नही कर रही है। आज सपा के एक पूर्व सांसद और पूर्व विधायक ने पार्टी मे शामिल हुये।
दूसरे दलों के लोगों का स्वागत, लव जिहाद कानून का विरोध
अखिलेश यादव ने शनिवार को सपा मुख्यालय में पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री लियाकत अली, पूर्व विधायक जमीरउल्ला, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समेत कई दलों को छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान कथित ‘लव जिहाद’ पर सरकार द्वारा बनाये जा रहे कानून के सवाल पर यादव ने कहा कि सपा ऐसे किसी कानून के पक्ष में नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी इसका पूरी तरह विरोध करेगी.सरकार एक तरफ अंतरजातीय और अन्तर्धामिक विवाह को प्रोत्साहन दे रही और दूसरी तरफ इस तरह का कानून बना रही है, तो यह दोहरा बर्ताव क्यों है? इसके अलावा उन्होंने किसान और कोरोना के मुद्दे पर भी सरकार पर जमकर निशाना साधा है.
किसान आंदोलन का किया समर्थनकिसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों पर इस तरह की लाठी और इस तरह का आतंकी हमला किसी सरकार ने नहीं किया होगा जितना भाजपा की सरकार में हो रहा है. ये वही लोग हैं जिन्होंने किसानों से कहा कि सत्ता में आने पर सिर्फ कर्ज माफ नहीं करेंगे बल्कि आपकी पैदावार की कीमत देंगे और आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन जबसे भाजपा की सरकार आई तबसे सबसे ज्यादा गरीब और किसान बर्बाद हुआ है. वहीं, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार में धान की कथित लूट और क्रय केंद्रों की बदहाली का जिक्र किया और सीतापुर जिले के किसानों की समस्याओं पर ऑनलाइन एक संवाद भी कराया. इस दौरान महमूदाबाद क्षेत्र में किसानों की समस्याओं का ब्योरा सपा विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने प्रस्तुत किया.
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के शनिवार को उत्तर प्रदेश में विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 लागू करने की मंजूरी देने के चंद घंटों बाद ही इसका विरोध शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसका विधानसभा तथा विधान परिषद में जोरदार विरोध का फैसला किया है।
अखिलेश यादव ने लखनऊ में शनिवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय में कहा कि उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 जन मानस के खिलाफ है। लव जिहाद के खिलाफ कानून के नाम पर लोगों को प्रताड़ित करने की बड़ी साजिश की जा रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम तथा हमारी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लव जिहाद कानून का विरोध करेंगे। हम विधानसभा तथा विधान परिषद में ऐसे कानून का पूरा जोर लगाकर विरोध करेंगे।

0 comments