शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) शाम छह बजे तक भाषा की अलग अलग फाइलों से जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:-   मोदी लीड जेटली  नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि देश के लिये किये गए उनके अच्छे कार्य अमर रहेंगे । हालांकि वह हमें असमय छोड़ गए। प्रधानमंत्री जेटली के परिवार से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। सरकार कश्मीर  नयी दिल्ली, केंद्र सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के तरीकों और संपत्ति एवं कर्मचारियों के बंटवारे पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को बैठक की।  न्यायालय दूसरी लीड चिदंबरम  नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम को गिरफ्तारी से मिले अंतरिम संरक्षण की अवधि कल तक के लिये बढ़ा दी। आरबीआई लीड कांग्रेस  नयी दिल्ली, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा केंद्र सरकार को लाभांश और अधिशेष कोष के मद से 1.76 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित करने के निर्णय को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर देश को 'आर्थिक आपातकाल और दिवालियेपन’’ की तरफ धकेलने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार एक सप्ताह के भीतर अर्थव्यवस्था की स्थिति पर श्वेतपत्र लाए।  प्रियंका उप्र  रायबरेली (उप्र), कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा देश में एक नया 'कम्पनी राज' लाना चाहती है, जिसके जरिये देश के कारखाने और धन-सम्पदा कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों को सौंप दी जाएगी।  हादसा लीड मौत  शाहजहांपुर (उप्र), शाहजहांपुर जिले के रौजा थाना क्षेत्र में मंगलवार को लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने दो यात्री वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये।  अमेरिका जी7 लीड भारत पाक  वाशिंगटन, व्हाइट हाउस ने सोमवार को दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाक के बीच तनाव कम करने में मदद को लेकर किये गए प्रयास हाल ही में सम्पन्न हुए जी-7 शिखर सम्मेलन में दिये गए पांच प्रमुख संदेशों में से एक था। पाकिस्तान चीन कश्मीर  इस्लामाबाद, पाकिस्तान और चीन ने रक्षा सहयोग और पाकिस्तानी सेना की निर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये। दोनों सेनाओं के शीर्ष जनरलों ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर भी चर्चा की।  खेल सिंधू मोदी  नयी दिल्ली, विश्व बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधू ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने उन्हें भारत का गौरव बताया।   खेल आईसीसी रैंकिंग  दुबई, भारतीय कप्तान विराट कोहली आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पर छह अंक की बढ़त के साथ बल्लेबाजों की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं तो वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहली बार शीर्ष 10 में जगह पाने में सफल हुए।  आयकर दूसरी लीड कुलदीप बिश्नोई बेनामी  नयी दिल्ली, आयकर विभाग ने हरियाणा के कांग्रेसी नेता कुलदीप बिश्नोई और उनके भाई के गुड़गांव स्थित एक होटल को ‘बेनामी’ संपत्ति के तौर पर जब्त कर लिया है। यह एक महंगे व्यावसायिक इलाके में है और इसकी कीमत 150 करोड़ रुपए आंकी गयी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  सैनिटरी नैपकीन  नयी दिल्ली, सरकार ने जन औषधि केंद्रों पर बिकने वाले सैनिटरी नैपकीन की कीमत मंगलवार को ढाई रुपये से घटाकर एक रुपये प्रति पैड कर दी। महिला स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। 

0 comments

Leave a Reply