शैक्षणिक सेमिनार में शरीक जुए IFS मो.हाशिम , हुआ ज़ोरदार स्वागत
आनन्द नगर: (वीआई एन न्यूज़ /साजिद हलीमी ) महराजगंज सोनौली गोरखपुर मार्ग पर आनन्द नगर बाईपास पर स्थित स्कॉलर्स एकेडमी में हाफ़िज़ शुजाअत फ़ैजे आम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा अल्पसंख्यक शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन किया गया ।
जिसमें आईएफएस ( इंडियन फॉरेन सर्विसेस ) मोहम्मद हाशिम मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए उन्होंने UPSC सिविल सर्विसेज में 448 वां रैंक हासिल किया और आईएफएस में चयनित हुए जिसके बाद विदेश मंत्रालय अलॉट हुआ । मोहम्मद हाशिम जिला संतकबीर नगर , सांथा ब्लॉक के परसवनिया गाँव के निवासी हैं ।
बताते चलें कि आईएफएस ऑफिसर विदेशी मामलों को लेकर काम करते हैं और विदेशों में अपनी सेवाएं देते हैं । आईएफएस अधिकारी यूपीएससी क्लीयर करने के तीन साल की ट्रेनिंग के बाद आईएफएस ऑफिसर बनते है ।
आईएएस , आईपीएस , आईईएस , आईएफएस , अधिकारी बनने के प्रोसेस के बारे में तो सब जानते हैं और इस पद पर पहुँचने के लिए तैयारी भी करते रहते हैं । लेकिन अधिकतर लोग इनकी भूमिका को लेकर कंफ्यूज रहते है । इन सारी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आईएफएस अधिकारी मोहम्मद हाशिम ने लोगों को जानकारी दी की किस तरह से तैयारी की जाए । और बताया कि कुछ बनने का जज्बा हो तो कोई भी पोस्ट असम्भव नही है ।

आईएफएस ऑफिसर मोहम्म्द हाशिम ने इस सेमिनार में मौजूद लोगो को IAS , PCS , UPSC , आदि की इंटरव्यू और तैयारियों के बारे में जानकारी दी और अपने तजुर्बे को सेमिनार में भाग लेने वाले सभी स्टूडेंट्स से साझा किया
और उन्होंने सेमिनार में मौजूद लोगों को बताया कि सब्जेक्ट बहुत सारे होते है बच्चों को मैथ और बायो में निर्भर न करें बल्कि बच्चों की चाहत और इंटरेस्ट देखकर के सब्जेक्ट का इंतेखाब करें ।
MBBS की पढ़ाई को बेहतर बताते हुए कहा कि डॉक्टर बनकर भी हम देश और जनता की सेवा कर सकते हैं । खासकर छत्राओं को इस मैदान में आगे आना चाहिए ।
इण्टर पास बच्चों को IPS की तैयारियों के बारे में बताया कि अंथोलॉजी , जिओग्रॉफी , सोशल साइंस , पोबैड , साइकोलॉजी, आदि बुक से तैयारी करें , CAPF , UPSC , आदि के महत्व को बताया ।

कुछ पूछे गए सवालों का जबाब में आईएफएस ऑफिसर मोहम्मद हाशिम ने बताया की बार बार पढ़ने से याद की हुई चीजें नही भूलती है ।
सोने के बारे में बताया कि हमे 8 घंटे सोना चाहिए । किस्मत उन्ही का साथ देती है जो लगातार कोशिश करते रहते हैं और लक्ष्य पाने का जज्बा रखते हैं ।
इस आयोजन के दौरान हाफ़िज़ शुजाअत फ़ैजे आम चैरिटेबल ट्रस्ट के महा सचिव अल्हाज हाफिज शमसुल्हुदा साहब , सदारत शामसुज्जोहा खान ( चीफ ट्रस्टी, हाफिज शुजाअत फैज़े आम चैरिटेबल ट्रस्ट ) , मुख्य अतिथि जनाब मोहम्मद हाशिम साहब ( आईएफएस ) , विशिष्ट अतिथि जनाब हाजी मोहम्मद अशरफ साहब ( पूर्व हज वालेंटियर उ०प्र० सरकार ) हाजी सैय्यद अरशद, साजिद हलीमी, प्रधान संपादक, वी आई एन न्यूज़, प्रधान शफीक़ हबीब रहमानी संवाददाता वीआई एन न्यूज़, मो.असअद, शमशाद ख़ान, अताउल्लाह अंसारी, फारुक़ इदरीसी आदि उपस्थित रहे ।
सेमिनार में आए हुए अतिथियों को शम्सुज़्जुहा ख़ान चीफ़ ट्रस्टी ने अवार्ड व मेडल देकर सम्मानित किया।

0 comments