शहीदी दिवस पर कपूरथला में लगेगा रक्त दानियों का मेला

|

कपूरथला: शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव की याद में 23 मार्च 2018 को कपूरथला में दी लाइफ हेल्पर्स संस्था एक दम नये तरीके से श्रधांजलि देगी| इस दिन कपूरथला में रक्त दानियों का मेला लगेगा| आज एक मीटिंग में आनंद पब्लिक स्कूल, आनंद कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनजमेंट, विक्रम रिटीट और आनंद रबर कारखाना का संचालन करने वाले आनंद ग्रुप के ऍम.डी श्री विक्रम आनंद ने कहा कि समाज सेवा के इस काम साथी बनना गर्व की बात है|
किसी की जिंदगी बचाने से बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती है| उन्होंने कहा कि ग्रुप की तरफ इस कैंप में कामयाब बनाने में पूर्ण सहयोग दिया जायेगा|
दी लाइफ हेल्पर्स संस्था के कोऑर्डिनेटर सचिन अरोड़ा ने बताया कि कपूरथला के आनंद ग्रुप के सहयोग से यह कैंप विक्रम रिटीट, शेखुपुर में आयोजित किया जायेगा| जिसमें रक्तदानी रक्तदान करके शहीदों को श्रधांजलि देगें| इस के साथ ही पंजाब, हरयाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में इमरजेंसी के दौरान मरीजों को रक्त मुहैया करवाने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सन्मानित किया जायेगा| उन्होंने बताया कि इस कैंप को इतिहासक और सफल बनाने के लिए अंजल म्यूच्यूअल वेलफेयर सोसाइटी, रक्त ब्लड डोनर सोसाइटी और यूथ ब्लड डोनर सोसाइटी साथ दे रही हैं| इस मौके पर डॉ. अरविंदर सिंह सेखों, डॉ. दीपक अरोड़ा, मनीष बहल, आशीष अरोड़ा, पंकज शर्मा, दविंदर सिंह वालियाऔर संस्था के मेम्बर हाजिर थे|

0 comments

Leave a Reply