सहारनपुर में पत्रकार आशीष जंजवानी और उनके भाई की घर में घुसकर हत्या कर दी गई

उत्तरप्रदेश:   सहारनपुर में पत्रकार आशीष जंजवानी और उनके भाई की घर में घुसकर हत्या कर दी गई.  हत्या की वजह में अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है. कुछ स्थानीय मीडियो रिपोर्टों में इसे शराब माफिया की करतूत बताया जा रहा है. वहीं कुछ लोग जमीन विवाद को कारण बता रहे हैं.
अखिलेश यादव ने साधा योगी सरकार पर निशाना
घटना पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ''उत्तरप्रदेश जो 'उत्तम प्रदेश' कहलाया जाना चाहिए था, आज 'हत्या प्रदेश' कहा जा रहा है'' Asia Times Urdu जिस आदमी ने दोनों भाइयों को गोली मारी, उसका नाम महिपाल सैनी बताया जा रहा है. आशीष के भाई की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं आशीष को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचा दिया गया था. पर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. आशीष जंजवानी मेरठ स्थित एक हिंदी अखबार के संवाददाता हैं. पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. लोगों का आरोप है कि आशीष ने मामले में कई बार पुलिस से शिकायत की. लेकिन एक्शन नहीं लिया गया. पुलिस को स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. हत्या के बाद डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल मौके पर पहुंचे. पूरे इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.  

0 comments

Leave a Reply