शहद प्लांट से सालाना 14 लाख तक हो सकती है इनकम
नई दिल्ली. अगर आप लो कॉस्ट बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आप हनी (शहद) प्रोसेसिंग बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए आपको खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) की तरफ से पूरा सपोर्ट मिलेगा। KVIC की प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, आप 2.45 लाख रुपए में हनी प्रोसेसिंग यूनिट लगा सकते हैं। इस बिजनेस में सालाना 14 लाख रुपए तक इनकम हो सकती है। दरअसल, सरकार KVIC के माध्यम से विलेज इंडस्ट्री को प्रमोट करने के लिए 90 फीसदी लोन और 25 फीसदी सब्सिडी देती है और हनी हाउस और हनी प्रोसेसिंग प्लांट को विलेज इंडस्ट्री की कैटेगरी में माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप सरकार की मदद से बिजनेस चला सकतेे है।
तैयार करें प्रोजेक्ट रिपोर्ट
अगर आप लोन लेकर हनी हाउस बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करनी होगी। इसके लिए आपको ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। KVIC की वेबसाइट पर इस बिजनेस की मॉडल रिपोर्ट अपलोड की गई है। इस मॉडल रिपोर्ट के आधार पर आप खुद भी अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर अपने जिले में स्थित खादी कमीशन के जिला कार्यालय में अप्लाई कर सकते हैं।
2.45 लाख का करना होगा इंतजाम
अगर आप KVIC के मॉडल प्रोजेक्ट को ही आधार मान लें तो आपको प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए 24.57 लाख रुपए के फंड की जरूरत पड़ेगी। इसमें से 2.45 लाख रुपए आपके पास होने चाहिए। बाकी 15.97 लाख रुपए का बैंक लोन और 6.15 लाख (सब्सिडी) रुपए सरकार देगी।
क्या होगी प्रोजेक्ट कॉस्ट
अगर आप सालाना 20 हजार किलोग्राम प्रोसेस्ड हनी बनाने की कैपेसिटी वाली यूनिट लगाना चाहते है तो आपको सबसे पहले 10X10 मीटर का एक हॉल को किराये पर लेना होगा। इसके अलावा, आपको मशीनरी एंड इक्वीपमेंट पर 12 लाख, स्टोरेज टैंक पर 1.5 लाख, बॉटल वाशिंग, ड्राईंग एवं फिलिंग मशीन पर 1.5 लाख, हनी हैंडलिंग इक्विपमेंट पर 50 हजार रुपए, लैब इक्विपमेंट पर 1 लाख रुपए का अनुमानित खर्च होगा। रॉ मैटिरियल पर सालाना 20 लाख रुपए, सैलरी पर 1.32 लाख, अन्य खर्चों पर 2.10 लाख रुपया खर्च होगा। इन्हें चार ऑपरेटिंग साइकिल (तीन-तीन माह) में बांटा जाएगा तो एक तिमाही पर वर्किंग कैपिटल 6.89 लाख रुपए होगी।
13.84 लाख में हो सकती है इनकम
इस मॉडल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक -
फिक्स्ड कॉस्ट : 3.78 लाख रुपए
वैरिएबल कॉस्ट : 22.00 लाख रुपए
कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन : 25.78 लाख रुपए
सेल्स 20000 किग्रा (250 रुपए प्रति किग्रा) 4% वर्किंग लॉस : 48 लाख रुपए
ग्रॉस सरप्लस : 22.21 लाख रुपए
ब्याज, डेप्रिसिएशन, रिपेमेंट : 8.37 लाख रुपए
नेट सरप्लस : 13.84 लाख रुपए
क्या है स्कोप
हनी हाउस एवं हनी प्रोसेसिंग प्लांट, बी (मधुमक्खी) पालन उद्योग के तौर पर जाना जाता है। खादी कमीशन के मुताबिक, देश में अभी 2.5 लाख बी-कीपर्स हैं, जो लगभग 70 हजार मीट्रिक टन हनी हार्वेस्ट करते हैं। जिसकी कीमत 770 करोड़ रुपए है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने अपने एक भाषण में कहा था कि देश में श्वेत क्रांति के बाद अब स्वीट क्रांति की जरूरत है। जिसका मकसद देश में हनी बिजनेस को प्रमोट करना था। इसी वजह से खादी आयोग इस पर तेजी से फोकस कर रहा है।

0 comments