सऊदी कैबिनेट ने यौन उत्पीड़न को अपराध बनाने को दी मंजूरी; पांच साल की जेल और 3 लाख रियाल देना होगा जुर्माना
जद्दा : (एशिया टाइम्स ) सऊदी सरकार ने राज्य में यौन उत्पीड़न को अपराध बनाने के लिए मंगलवार की शाम को मंजूरी दी, सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया। कि जद्दा में राजकुमार सलमान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने कानून का समर्थन किया, यहाँ कोई कानून बनने के लिए शाही आदेश की आवश्यकता होती है।
अरब न्यूज़ में प्रकाशित खबर के मताबिक , सोमवार को सऊदी शूरा परिषद द्वारा अनुमोदित प्रपोजल के मुताबिक , पांच साल तक की जेल की सजा और 300,000 एसआर या ($ 80,000) जुर्माना देना होगा।
इस कानून का उद्देश्य यौन उत्पीड़न के अपराध का मुकाबला करना है , अपराधियों के खिलाफ दंड लागू करना और पीड़ितों की रक्षा करना ताकि व्यक्ति की गोपनीयता, गरिमा और व्यक्तिगत आजादी की रक्षा की जा सके जो इस्लामी कानून और विनियमों द्वारा गारंटीकृत है.

0 comments