सऊदी अरब ने राजधानी रियाज़ में Entertainment के 23 बिलियन डॉलर के 4 प्रोजेक्टों को दी मंज़ूरी
नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स ) सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने ,राजधानी रियाज़ में मनोरंजन (Entertainment) के 4 प्रोजेक्टों को मंज़ूरी दी है. जिन की कुल लागत 86 बिलियन रियाल अर्थात 23 बिलियन डॉलर है.
दिल्ली स्थित सऊदी एम्बेसी की ओर से 22 मार्च को जारी वीकली प्रेस रिलीज़ में प्रमुखता से यह खबर दी गई है .
न्यूज़ वेबसाइट www.devdiscourse.com ने सऊदी अरब के एक सरकारी टी वी चैनल के हवाले से लिखा है कि इस के अंतर्गत पार्क ,स्पोर्ट ट्रैक और एक आर्ट सेंटर बनाया जायेगा , शाह सलमान ने कहा है कि राजधानी रियाज़ के एक मुख्य मार्ग को क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के नाम पर रखा जायेगा .

0 comments