सऊदी अरब में कई शहजादे और मंत्री गिरफ्तार

रियाद, पांच नवम्बर (एएफपी) सऊदी अरब में व्यापक कार्रवाई के तहत एक करोड़पति सहित 11 शहजादों और दर्जनों मौजूदा तथा पूर्व मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबरों में यह जानकारी दी गई है। देश के युवा वली अहद शहजादे (क्राउन प्रिंस) की सत्ता पर पकड़ मजबूत करते हुए यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, कभी तख्त के प्रमुख दावेदार माने गए सऊदी नेशनल गार्ड के प्रमुख को भी बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही में, नौसेना प्रमुख और आर्थिक मामलों के मंत्री को भी हटा दिया गया है। इस घटनाक्रम ने समूचे देश को हिला कर रख दिया है। एक शाही आदेश में कल देर शाम कहा गया है कि यह कार्रवाई, भ्रष्टाचार रोधी नए आयोग के गठन के फौरन बाद की गई। इस आयोग के प्रमुख शक्तिशाली वली अहद शहजादे (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान हैं। सऊदी अरब के सरकारी अल अराबिया चैनल ने खबर दी है कि आयोग ने लाल सागर के तट पर बसे जेद्दा शहर में वर्ष 2009 में आई विनाशकारी बाढ़ जैसे पुराने मामलों की जांच शुरू करते ही शहजादों, चार मौजूदों और दर्जनों पूर्व मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया। सऊदी अरब की सरकारी प्रेस एजेंसी ने कहा कि आयोग का लक्ष्य सार्वजनिक धन को बचाना, भ्रष्ट लोगों और ओहदों का दुरूपयोग करने वालों को दंडित करना है। सऊदी अरब की खबरिया वेबसाइट ने कहा कि गिरफ्तार किए गए राजकुमारों में शहजादे अल-वलीद बिन तलाल भी शामिल हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। शहजादे टिप्प्णी के उपलब्ध नहीं थे। एक विमानन सूत्र ने एएफपी को बताया कि सुरक्षा बलों ने जेद्दा में निजी विमानों को जबरन उतार लिया। उसने कहा कि संभवत: ऐसा हाई प्रोफाइल हस्तियों को देश छोड़ने से रोकने के लिए किया गया होगा। इस बीच देश के उलेमा की शीर्ष परिषद ने कार्रवाई पर जरूरी मजहबी समर्थन देते हुए ट्वीट किया कि भ्रष्टाचार रोधी प्रयास उतने ही अहम हैं जितनी कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अहम है। जारी एएफपी नोमान मनीषा रियाद वि19 1105 1357 रियाद 002320171105125303

0 comments

Leave a Reply