चरम दक्षिणपंथी ने बेंगलुरु के बिरयानी रेस्तरां में लगा बोर्ड उखाड़ा, "पाकिस्तानी" बताया

उसे कर्मचारियों पर चिल्लाते हुए देखा गया और उसने जबरदस्ती बोर्ड खींच लिया
प्रो-कन्नड़ दक्षिणपंथी कार्यकर्ता रमेश गौड़ा का गलत व्यवहार कैमरे में कैद हो गया, जहां वह बेंगलुरु के स्टार्ट बिरयानी नामक एक रेस्तरां में गए और वहां एक बोर्ड देखा, जिस पर अरबी में कलिमा तय्यबा लिखा हुआ था। कलिमा तय्यबा इस्लाम के 6 कलीमों में से पहला कलिमा है।
 
रेस्तरां के अंदर प्रवेश द्वार पर बोर्ड लटका हुआ था और गौड़ा को रेस्तरां के कर्मचारियों के साथ बहस करते हुए वीडियो में देखा जा सकता है। वह स्वयं वीडियो बना रहा था और कर्मचारियों पर चिल्ला रहा था और अपने कैमरे में उक्त बोर्ड दिखा रहा था। वह कन्नड़ बोल रहा था लेकिन इतना तय है कि उसने कई बार पाकिस्तान का जिक्र किया और ऊंची आवाज में बोलकर स्टाफ को धमकाने की कोशिश की।
 
एक और वीडियो है जिसमें उसे जबरदस्ती रिसेप्शन काउंटर के पीछे जाते और उस व्यक्ति से हाथापाई करते देखा जा सकता है जो उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा था। फिर उसने उस आदमी को दूर धकेल दिया और बोर्ड को खींचना शुरू कर दिया, अंततः उसे दीवार से पूरी तरह खींच लिया।
 
वीडियो के बाद वाले हिस्से में एक पुलिसकर्मी उसे समझाने की कोशिश कर रहा है लेकिन वह बार-बार दोहराता रहता है कि यह एक "पाकिस्तानी बोर्ड" है।

 

0 comments

Leave a Reply