रूस के राष्ट्रपति पुतिन के सऊदी अरब पहुँचने पर युवराज मुहम्मद बिन सलमान ने किया पुरजोश स्वागत ; पुतिन ने कहा, मुहम्मद बिन सलमान उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं

रियाध : ( एशिया टाइम्स ) सऊदी के एक दिवसीय दौरे पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि रूस और सऊदी अरब द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो पिछले 90 वर्षों से चल रहा है, पुतिन ने कहा कि मध्य पूर्व में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सऊदी-रूसी सहयोग महत्वपूर्ण है। सोमवार को सऊदी अरब पहुंच रहे पुतिन ने कहा, सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान से उनकी बहुत अच्छी दोस्ती है, वह (पुतिन) ईरान और सऊदी अरब के संबंधों में सुधार के लिए प्रयास करने को तैयार हैं। किंग सलमान ने कहा कि पुतिन की यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती को मजबूत करने का एक "बड़ा अवसर" था। उन्होंने कहा कि रूस और सऊदी अरब के बीच सौदों के सकारात्मक परिणाम होंगे, खासकर ऊर्जा क्षेत्र में। पुतिन के अनुसार पिछले साल , रूस और सऊदी अरब के बीच व्यापार में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, ज्ञात हो कि , रूस और सऊदी अरब 2 अरब डॉलर से अधिक के सौदों पर हस्ताक्षर करेंगे और ओपेक + तेल उत्पादन समझौते पर चर्चा करेंगे। दोनों देश प्रमुख तेल उत्पादक हैं और मॉस्को ने हाल ही में कहा था कि उत्पादन पर अंकुश लगाकर तेल की कीमतों का समर्थन करने के लिए वह सऊदी अरब के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

0 comments

Leave a Reply