रिपब्लिक टीवी के संस्थापक अर्नब गोस्वामी ने अपनी पूर्व सहयोगी और टाइम्स नाउ की एंकर नविका कुमार के खिलाफ दायर किया आपराधिक मानहानि का मुकदमा, कहा- वो उनकी कामयाबी से खुश नहीं है

समाचार चैनल रिपब्लिक टीवी के संस्थापक अर्नब गोस्वामी ने अपनी पूर्व सहयोगी और टाइम्स नाउ की एंकर नविका कुमार के खिलाफ एक आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि, वो उनकी कामयाबी से खुश नहीं है।

अर्नब गोस्वामी के रिपब्लिक टीवी ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के तत्कालीन सीईओ पार्थो दासगुप्ता के साथ वायरल हुई कथित व्हाट्सएप चैट पर 18 जनवरी को नविका कुमार के प्राइम टाइम शो के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

बता दें कि, टाइम्स नाउ की एंकर नविका कुमार ने अपने NewsHour शो में रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ TRP मामले में मुंबई पुलिस की चार्जशीट में कथित व्हाट्सएप चैट के आधार पर दिखाया था।

 

0 comments

Leave a Reply