RBI MPC Meet Highlights : महंगाई से निपटना मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की सर्वोच्च प्राथमिकता- गवर्नर दास
महंगाई का 4% का लक्ष्य अभी तक नहीं हुआ हासिल, अक्टूबर में 8 कोर इंडस्ट्री की ग्रोथ हुई बेहतर
RBI MPC Meet Highlights : मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की घोषणाओं के बाद प्रेस वार्ता के दौरान RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि महंगाई से निपटना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बुधवार से शुरू हुई तीन दिन की बैठक में किए गये निर्णय की जानकारी देते हुए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, ‘‘MPC के सभी छह सदस्यों ने परिस्थितियों पर गौर करने के बाद आम सहमति से रीपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखने का फैसला किया।’’
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने लगातार पांचवीं बार रीपो दर को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा।
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करते हुए कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है, हमारी बुनियाद सुदृढ़ है।
अंतिम बार फरवरी में रीपो दर को बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत किया गया था। इसके साथ रूस-यूक्रेन युद्ध और उसके कारण वैश्विक आपूर्ति बाधित होने से महंगाई बढ़ने के कारण मई, 2022 से शुरू हुआ नीतिगत दर में वृद्धि का सिलसिला एक तरह से थम गया।
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े बिजनेस स्टैंडर्ड के लाइव ब्लॉग के साथ….

0 comments