राफेल अवमानना केस: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से जवाब मांगा

राफेल मामेल में पीएम मोदी पर टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने जहा की हम यह साफ करना चाहते है कि राहुल गांधी ने जो कुछ सुप्रीम कोर्ट के हवाले से कहा है वह गलत है। कोर्ट ने ऐसी कोई टिपण्णी नही की है। हम केवल दस्तावेज़ की ऐडमिसिबिल्टी पर फॉसला करते है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी से 22 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है।

बात दें कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी के खिलाफ पीएम मोदी पर टिप्पणी पर अवमाना की याचिका दझिल की है। राफेल की पुनर्विचार याचिका पर फैसले के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि चौकीदार चोर है।

राहुल गांधी के इन बयान के खिलाफ बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी और वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि राहुल गांधी ने कथित रूप से टिप्पणी की "याब सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया कि चौकीदार चोर है।"

मीनाक्षी लेखी ने अपनी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपनी व्यक्तिगत टिप्पणियों को शीर्ष अदालत के मोह में डाला है और इस तरह उन्होंने गलत धारणा पैदा करने का प्रयास किया है।

0 comments

Leave a Reply