राजसमंद कांडः हत्यारे शंभू लाल रेगर के समर्थन में हिन्दुवादियों का तांडव

उदयपुरा – देश में हिन्दुवादी कार्यकर्ताओं के हौसले सातवें आसमान पर हैं, जिसकी बदौलत अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति की हत्या करने वाले हत्यारोपियों के समर्थन में खुले आम रैलियां भाषणबाजी होती है। इसी महीने 6 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर जिले के राजसमंद में मोहम्मद अफराजुल नामक एक मुस्लिम मजदूर की एक हिन्दुवादी आतंकी द्वारा हत्या कर दी गई थी। अब हत्यारोपी को हिन्दु धर्म का रक्षक बताया जा रहा है और उसके समर्थन में रैलियां की जा रही हैं। हत्यारे का समर्थन करने का मामला इतना बढ़ गया है कि राजस्थान पुलिस के हाथ पैर फूले हुए हैं। पुलिस ने उदयपुर में धारा 144 लगा रखी है लेकिन उसके बावजूद उपद्रवी हंगामे करने से बाज नहीं आये। इन उपद्रवियों ने कोर्ट परिसर के अंदर ही हंगामा काटना शुरू कर  दिया और पुलिस से भिड़ गये। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक कोर्ट परिसर में एडिशनल एसपी सुधीर जोशी के साथ भी हाथापाई की गई है। इतना ही नहीं एडिशनल एसपी के सिर में पत्थर भी लगा है। पुलिस और उपद्रवियों में 15 मिनट तक पत्थरबाजी हुई, उपद्रवियों द्वारा की गई इस पत्थरबाजी में 10 पुलिस अफसरों सहित 31 जवान घायल हो गए। जिसमें से 4 सिपाही गंभीर रूप से घायल हैं जबकि 3 पुलिस इंस्पेक्टर और एक डिप्टी गोपाल सिंह को भी चोटें आई हैं। https://youtu.be/c2fuvYGacpg पुलिस ने हालात को काबू करने के लिये चेतक सर्किल, कोर्ट चौराहा और टाउन हॉल पर भी दुकानदारों ने दुकानें बंद करा दीं। राजस्थान पुलिस ने शहर में 700 से अधिक पुलिस बल तैनात किया है। इस हंगामे के बाद देर रात तक 88 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी शंभू के समर्थन में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि हिन्दुवादियों द्वारा अफराजुल के हत्यारे शंभूलाल रेगर का महिमामंडन किया जा रहा है, और उसके परिवार को फंडिंग भी की जा रही है, राजस्थान पुलिस ने उस खाते को भी जब्त कर लिया है जिसमें हत्यारोपी के परिवार के लिये पैसा जमा कराया गया था। इतना ही नहीं पुलिस ने दो व्यापारियों को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने इस अकाउंट में पैसा जमा कराकर उसकी पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल की थी। https://www.facebook.com/News18Hindi/videos/1948932392093186/

0 comments

Leave a Reply