रैन बसेरे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट: यूपी और हरियाणा में रैन बसेरा मामलें में सुनाई करे हुए सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को फटकार लगाते हुए हलफनामा दाखिल कर बताने को कहा कि रैन बसेरों में निर्माण की स्थिति क्या है? कितना पैसा लग रहा है? कितने बनवाए गए? साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार इस मामले में ढिलाई रत के पर कहा कि नाइट शेल्टरों को लेकर योजना खत्म क्यों नहीं कर देते? सरकार अपना पैसा नाले में क्यों बहा रही है? 1000 करोड़ रुपये किसी और काम में खर्च करें? इस पर गंभीरता से विचार करें. ये टैक्सपेयर के पैसे का दुरुपयोग है. सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिपणी करते हुए कहा कि यूपी में 1.80 हजार लोग बेघर हैं और सरकार ने सिर्फ 6 हजार लोगों के लिए व्यवस्था की है. बाकी 1.74 लाख लोग कैसे गुजर-बसर कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से सवाल किया कि रैन बसेरा बनने कितना पैसा, कितना वक्त लगेगा, क्या सुविधाएं होंगी. कोर्ट ने कहा कि ये वो लोग नहीं हैं जो अपनी इच्छा से गरीब हैं, घर नहीं चाहते, सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए. ठंड की शुरुआत हो रही है, लोगों को जरूरत है लेकिन सरकार को ये नहीं पता कि कितने लोग शेल्टरों में रह रहे हैं?

0 comments

Leave a Reply