“जनता के लिए मोदी सरकार के विकल्प- व्यवसाय बंद कर दो, चूल्हा फूंकों, जुमले खाओ”: LPG सिलेंडर के दाम फिर से बढ़ने पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना
देश में पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच रसोई गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर से इजाफा हुआ है। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी ने रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी पर लिखा, “LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़ गए। जनता के लिए मोदी सरकार के विकल्प- व्यवसाय बंद कर दो, चूल्हा फूंकों, जुमले खाओ!”
यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने महंगाई के विषय पर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है, इससे पहले भी वह इसके खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।
चार बार में मिलाकर गैस सिलेंडर की कीमत 125 रुपये बढ़ चुकी है। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 819 रुपये हो गया है। अभी तक इसके दाम 794 रुपये थे। दिल्ली में उपभोक्ताओं को एलपीजी पर कोई सब्सिडी नहीं मिलती। सभी उपभोक्ताओं के लिए अब रसोई गैस सिलेंडर का दाम 819 रुपये हो गया है।

0 comments