“क्या कोई ऐसी जगह है जहां रोज़मर्रा की ज़रूरत का सामान मिलता हो और वहां जाकर आपको ऐसा ना लगे कि सरकार आपको लूट रही है?”: बढ़ती महंगाई को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर एक बार फिर से केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने लोगों से ट्वीट करके एक सवाल पूछा है।
राहुल गांधी ने शनिवार को अपने ट्वीट में लिखा, “क्या कोई ऐसी जगह है जहाँ रोज़मर्रा की ज़रूरत का सामान मिलता हो और वहाँ जाकर आपको ऐसा ना लगे कि सरकार आपको लूट रही है?”
वहीं, दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल के दाम में महंगाई से राहत मिलने की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर तीन दिनों के टिकाव के बाद आज फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई।
आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 24 पैसे बढ़कर 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 15 पैसे चढ़कर 81.47 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं, कुछ राज्यो में तो पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पास पहुंच गई हैं।

0 comments