वंशवाद के सवाल पर बोले राहुल गांधी- मेरे परिवार से 30-35 वर्ष पहले बना था प्रधानमंत्री
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने वंशवाद के सवाल पर शुक्रवार को कहा कि पिछले 30-35 साल से उनके परिवार से कोई प्रधानमंत्री नहीं बना और संप्रग की सरकार में भी उनके परिवार से कोई व्यक्ति शामिल नहीं था। उन्होंने शिकागो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दीपेश चक्रवर्ती के साथ डिजिटल संवाद के दौरान कई मुद्दों पर बातचीत की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘सपने बेचने का’ आरोप लगाया।
वंशवाद से जुड़े सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मेरे परिवार से आखिरी बार 30-35 साल पहले प्रधानमंत्री बने थे। संप्रग सरकार में मेरे परिवार से कोई शामिल नहीं था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुछ मूल्यों के लिए लड़ता हूं। आप यह नहीं कह सकते कि मैं राजीव गांधी का पुत्र हूं तो मैं इन मूल्यों के लिए क्यों नहीं लड़ सकता।’’
किसान आंदोलन का उल्लेख करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कुछ उद्योगपतियों के फायदे के लिए ये कानून लाए हैं।

0 comments