राहुल गांधी ट्रक पर सवार होकर निकले चंडीगढ़, ड्राइवरों से जानी उनकी समस्याएं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं. हाल ही में वह दिल्ली से चंडीगढ़ एक ट्रक में जाते हुए नजर आए.
नई दिल्ली: राहुल गांधी इन दिनों कब कहां नजर आ जाएं, ये कह पाना बेहद मुश्किल है. दिल्ली से ट्रक पर सवार होकर राहुल गांधी चंडीगढ़ के लिए निकल पड़े. इस दौरान अंबाला में उतरकर उन्होंने ट्रक ड्राइवरों से बातचीत भी की. उन्होंने ड्राइवरों के मुद्दों और उनकी समस्याओं को भी समझना. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कांग्रेस पार्टी की कर्नाटक में शानदार जीत के बाद राहुल गांधी समेत कई नेता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. पार्टी का कहना है कि अब वो टॉप गियर में काम करेगी. ये अब दिखाई भी देने लगा है. राहुल गांधी अब ट्रक की सवारी करते नजर आए. बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर निकले. यह यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. राहुल गांधी ने 136 दिन की इस यात्रा में 4000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय की थी.

0 comments