“Crony-जीवी है जो, देश बेच रहा है वो”: पीएम मोदी के ‘आंदोलनजीवी’ वाले बयान पर राहुल गांधी का पलटवार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आंदोलनजीवी’ वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो देश बेच रहे हैं वो क्रोनी-जीवी हैं।
बता दें कि, पीएम मोदी ने सोमवार को राज्यसभा में कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान विरोध प्रदर्शनों को लेकर ‘आंदोलनजीवी’ शब्द का उपयोग किया था। जिसपर पटलवार करते हुए राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा, “Crony-जीवी है जो देश बेच रहा है वो।”
पीएम मोदी के इस बयान के बाद कई कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे ‘आंदोलनजीवी’ लिखने लगे हैं। गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने ट्विटर बायो में अपना नाम ‘आंदोलनजीवी हार्दिक पटेल’ कर लिया है।
कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को घेरते हुए उनके आंदोलनजीवी वाले बयान को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अपमान बताया। पटेल ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘हम सबके प्रिय पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी आंदोलन के दौरान संसद तक बैलगाड़ी से जाया करते थे, आज मोदी जी ने उन्हें भी आंदोलनजीवी कह दिया, अटल जी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।’
उन्होंने कहा, “देश में आंदोलनकारियों की नई नस्ल ‘आंदोलनजीवी’ पैदा हो गई है जो बिना किसी हंगामे के नहीं रह सकती। वे एक नया आंदोलन शुरू करने के तरीकों की तलाश करते हैं। इस देश को ऐसे आंदोलनजीवियों से बचने की जरूरत है।”

0 comments