“महंगाई का विकास”: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढोतरी को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढोतरी को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस सरकार के राज में महंगाई का विकास हो रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में वृद्धि का हवाला देते हुए शनिवार (20 फरवरी) को ट्वीट किया, ‘‘महंगाई का विकास!’’

उल्लेखनीय है कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 90 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई, जबकि डीजल का दाम बढकर 80.60 रुपये प्रति लीटर हो गया। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 11वें दिन बढोतरी की। शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 31 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 33 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी हुई।

 

0 comments

Leave a Reply