पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एम्स अस्पताल में भर्ती؛आखिरी बार 2015 में सामने आई थी उनकी तस्वीर
नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सोमवार को एम्स में भर्ती कराया गया। 93 साल के वाजपेयी को यहां नियमित जांच के लिए लाया गया है। बता दें कि वाजपेयी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं।
काफी समय से घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में हैं
- अटल बिहारी वाजपेयी काफी समय से अस्वस्थ्य हैं, वे अपने आवास पर ही डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सोमवार को डॉक्टरों की सलाह पर ही उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।
- भाजपा की तरफ से बयान जारी कर बताया गया कि वे नियमित जांच के लिए यहां आए हैं। उन्हें एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में रखा गया है।
- बता दें कि गुलेरिया देश के पहले डॉक्टर हैं, जिन्होंने पल्मनरी ऐंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन में डीएम की डिग्री हासिल की थी। साल 1992 में उन्होंने AIIMS के मेडिसिन डिपार्टमेंट में बतौर असिस्टेंट प्रफेसर जॉइन किया था। पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का इलाज भी उन्हीं की देखरेख में हुआ था।
- डॉ. रणदीप गुलेरिया मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उनकी मेडिकल की पढ़ाई चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेज्युएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च से हुई है।
आखिरी बार 2015 में सामने आई थी उनकी तस्वीर
- अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीरें आखिरी बार 2015 में सामने आईं थीं, उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनके घर जाकर उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया था।
तीन बार बने देश के प्रधानमंत्री
- अटल बिहारी वाजपेयी 3 बार देश के प्रधानमंत्री बने। सबसे पहले वे 1996 में 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने। लेकिन बहुमत साबित कर पाने की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। दूसरी बार वे 1998 में प्रधानमंत्री बने। सहयोगी पार्टियों के समर्थन वापस लेने की वजह से 13 महीने बाद 1999 में फिर आम चुनाव हुए। 13 अक्टूबर को वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। उन्होंने 2004 तक अपना कार्यकाल पूरा किया।

0 comments