पूरे तमिलनाडु में मनाया गया क्रिसमस
चेन्नई, 25 दिसंबर (भाषा) तमिलनाडु में आज यहां प्रसिद्ध संथोम बेसिलिका चर्च सहित सभी हिस्सों में परंपरागत तरीके से उत्साह और उल्लास के साथ क्रिसमस मनाया गया और विशेष सामूहिक प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया।
चेन्नई में, प्रमुख बिशप और पादरियों ने चर्चों में विशेष सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया और पूरे शहर के चर्चों में क्रिसमस का संदेश पढ़ कर सुनाया गया।
शहर में बसंत नगर में अन्नाई वेलकन्नी चर्च में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।
तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और राजनीतिक दलों के नेताओं ने लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी।

0 comments