पुरानी दिल्ली स्थित 'खारी बावली': एशिया की सबसे बड़ी थोक मसाला मार्केट

||||||

दिल्ली : हम में से बहुत से लोग दिल्ली शहर के निवासी हो सकते हैं और कई अन्य लोगों के लिए, यह शहर रोजगार देने वाला भी हो सकता है। चाहे कोई इस शहर का रहने वाला हो या अक्सर यहाँ आने वाले आगंतुक हो, सभी लोग इस शहर से बारीकी से परिचित होने का दावा करते हैं। हालांकि, दिल्ली का वास्तविक आकर्षण इस तथ्य में निहित है कि कोई भी व्यक्ति इस शहर को कभी भी पूरी तरह से जान नहीं सका है। [caption id="attachment_5300" align="alignnone" width="945"] फोटो क्रेडिट  मोहसिन जावेद[/caption] दिल्ली में गोपनीय सजीली दुकानों की एक व्यूह-रचना है जो इस जगह को रहस्यमय तरीके से और भी दिलचस्प बनाती हैं। खारी बावली नामक छोटी सी सड़क का अपना भी एक ऐसा ही अद्भुत आनंद है। कई लोग इस तथ्य से अवगत नहीं है कि दिल्ली का यह छोटा सा क्षेत्र एशिया का सबसे बड़ा थोक मसाला बाजार है। [caption id="attachment_5302" align="alignnone" width="944"] फोटो क्रेडिट  मोहसिन जावेद[/caption] इतिहास
[caption id="attachment_5297" align="alignnone" width="937"] फोटो क्रेडिट  मोहसिन जावेद[/caption]
बाजार क्या पेशकश करता है? आज भी यहाँ की बहुत सारी दुकानें इस बाजार के संस्थापकों की नौवीं या दसवीं पीढ़ी (जनरेशन) के द्वारा चलाई जा रही हैं। खारी बावली न केवल एशिया का सबसे बड़ा थोक मसाला बाजार बन गया है बल्कि इसे उत्तरी भारत का एक सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र भी माना जाता है। यहाँ पर व्यापारी और दुकानदार, मसालों (स्थानीय और विदेशी दोनों), सूखे मेवों और अन्य वस्तुओं को सबसे सस्ते दामों व अच्छे सौदे के रूप में खरीदने के लिए आ सकते हैं। यहाँ मिर्च, अशुद्धीकृत गुलाबी नमक, काला नमक, दालें, चावल, जड़ी-बूटी, मेवे और विविध आकार और रंगों के अनाज जैसे कुछ विशेष मसाले भी मिलते हैं। यहाँ कुछ व्यापारियों के पास अफगानिस्तान और कश्मीर से खरीदे गए सूखे आलूबुखारे, सूखे शहतूत और सूखे बेर भी मिलते हैं। कहीं न कहीं आप इस बाजार के बीच में खोया और गुड़ की भी कुछ दुकानें देखने को मिलेगीं। [caption id="attachment_5299" align="alignnone" width="947"] फोटो क्रेडिट  मोहसिन जावेद[/caption] खारी बावली बाजार सिर्फ थोक बाजार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यटकों को आकर्षित लगने वाला एक स्थान भी बन गया है। निश्चित रूप से यह उच्चकोटि का बाजार है और यहाँ पर हर जगह सदियों से बेचे जाने वाले विभिन्न मसालों की खुशबू आती रहती है। यहाँ की हर वस्तु आँखों को बहुत अधिक आकर्षित करती है और उन्हें खरीदने के लिए लालायित करती रहती है। भारतीय मसालों को खरीदने के लिए हजारों पर्यटकों को इस बाजार में देखा जा सकता है। [caption id="attachment_5298" align="alignnone" width="934"] फोटो क्रेडिट  मोहसिन जावेद[/caption] स्थान                         : लाल किले के पास, पुरानी दिल्ली-6 निकटतम मेट्रो                  : चांदनी चौक खुलने का समय                 : सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक यूनाइटेड स्टेट्स फार्माकोपिया (यूएसपी) : मसाले यहाँ के लोकप्रिय मसाले             : मसालें, मेवे, अनाज, चावल, सूखे बेर और शहतूत। फीचर  : साभार मैप्स ऑफ़ इंडिया  फोटो क्रेडिट  मोहसिन जावेद 

0 comments

Leave a Reply