पंजाब कांग्रेस प्रमुख बने रहेंगे नवजोत सिद्धू, CM चरणजीत चन्नी संग इन मुद्दों पर हुआ समझौता

सूत्रों ने बताया कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधान सभा चुनावों से पहले सरकार और संगठन के नेताओं की एक समन्वय समिति गठित करने पर भी सहमति बनी है. तीन घंटे तक चली मुलाकात के बाद दोनों नेता मुस्कुराते हुए दिखे.

चंडीगढ़: 

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Punjab CM Charanjit Singh Channi) और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बीच समझौता हो गया है. गुरुवार को विवादास्पद नियुक्तियों को लेकर समझौता होने के बाद सिद्धू फिर से पुरानी राह पर आ गए हैं. सूत्रों ने कहा कि नवजोत सिद्धू, जिन्होंने मंगलवार को इस्तीफे के रूप में अपनी नाराजगी जताई थी, उन्हें अब राज्य के महाधिवक्ता अमर प्रीत सिंह देओल की जगह नया महाधिवक्ता चुनने के दौरान लूप में रखा जाएगा.

अमरिंदर सिंह के पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा देने के बाद अतुल नंदा ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था, उसके बाद चन्नी सरकार ने  एपीएस देओल को सोमवार को राज्य का नया एडवोकेट जनरल नियुक्त किया था

सिद्धू की आपत्ति नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर भी थी. अब नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति के लिए यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) को 10 नामों का एक पैनल भेजा गया है.

सूत्रों ने बताया कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधान सभा चुनावों से पहले सरकार और संगठन के नेताओं की एक समन्वय समिति गठित करने पर भी सहमति बनी है. तीन घंटे तक चली मुलाकात के बाद दोनों नेता मुस्कुराते हुए दिखे. इसके बाद सूत्रों ने कहा, ''सिद्धू साहब मान गए हैं (सिद्धू ने भरोसा कर लिया है).

 

0 comments

Leave a Reply