प्रो. रीता चौधरी ने किया डॉ एम रहमतुल्लाह की पुस्तक ‘मीडिया और जनसंचार’ का विमोचन
नई दिल्ली: (एशिया टाइम्स ) प्रगति मैदान में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में वरिष्ठ पत्रकार एवं दूरदर्शन न्यूज़ के कंसल्टिंग एडिटर डॉ एम रहमतुल्लाह की पुस्तक ‘मीडिया और जनसंचार’ का विमोचन नैशनल बुक ट्रस्ट की डायरेक्टर प्रो. रीता चौधरी ने आज किया।
भावना प्रकाशन से प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन करते हुए प्रो रीता चौधरी ने कहा कि मीडिया पर अच्छी पुस्तकों की काफ़ी डिमांड है।
आशा है कि डॉ रहमतुल्लाह की ये पुस्तक मीडिया के शिक्षकों एवं छात्रों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी और मीडिया जगत में सराही जाएगी।
इस अवसर पर पुस्तक के लेखक डॉ रहमतुल्लाह ने कहा कि वो आज “विश्व हिन्दी दिवस” पर अपनी चौथी एवं हिन्दी में लिखी प्रथमपुस्तक पाठकों को समर्पित करते हुए हर्ष का अनुभव कर रहे हैं।
उम्मीद है कि ये पुस्तक पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बहुमूल्य साबित होगी। वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री रामबहादुर राय और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मॉस काम्यूनिकेशन के डायरेक्टर जेनरल केजी सुरेश ने इस पुस्तक के लिए प्रस्तावनाएं लिखी हैं।

0 comments