प्रियंका गांधी सक्रीय राजनीति में उतरीं , कांग्रेस ने महासचिव बनाया

2019 के आम चुनावों में अब सिर्फ़ तीन महीने का समय रह गया है.इस बीच कांग्रेस ने बड़ा दाँव खेला है. कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को महासचिव बनाया है. साथ ही उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है. इस तरह से राजनीति में अब प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री हो गई है. कांग्रेस का यह बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है. इससे पहले प्रियंका गांधी सिर्फ़ अमेठी और रायबरेली की सीटों पर अपने भाई राहुल गांधी और माँ सोनिया गांधी के चुनावों की कमान संभालती थी. उत्तर प्रदेश में बने तो बसपा और सपा के गठबंधन से दूर कांग्रेस UP में अकेले इलेक्शन लड़ेगी.

0 comments

Leave a Reply