प्रेस क्लब में आयोजित वतन समाचार फोरम की संगोष्ठी में क्या बोले दिग्गज
|
वतन समाचार फोरम में मेहमानों के इस्तेक़बाल का एक मंज़र
नई दिल्ली (एशिया टाइम्स ) वतन समाचार फोरम की ओर से दिल्ली के प्रेस क्लब में “सामाजिक एकता को सुनिश्चित करने में मीडिया की भूमिका” के शीर्षक से आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल यू के शीर्ष नेता और पार्टी के प्रधान महासचिव व प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि “सरकार ने कुछ झुकने के लिए कहा, लेकिन लोग लेट गए. हमें यह तय करना है कि खराब चीजों को हम खराब हालत पर छोड़ दें या फिर अच्छी चीजों को आगे बढ़ाएं.
वतन समाचार फोरम में JD (U) के प्रधान महासचिव के सी त्यागी बोलते हुए
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि देश पर संकट पहली बार आया है जब अखलाक से लेकर रोहित वेमुला तक की हत्याएं हो रही हैं, बल्कि इससे पहले भी संकट आ चुका है. जब वह दौर नहीं रहा तो यह दौर भी नहीं रहेगा. त्यागी ने दलितों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ होने वाली घटनाओं को स्वीकारते हुए कहा कि हमें हालात से मायूस होने की जरूरत नहीं है, बल्कि मेरी मीडिया और सिविल सोसायटी के लोगों से अपील है कि वह अपने काम को और जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाएं. प्रोग्राम को संबोधित करते हुए aajtak.in के एडिटर पाणिनी आनंद ने कहा कि मैं मीडिया की ओर से सफाई देने के लिए नहीं खड़ा हुआ हूँ. मीडिया में खराबीयां हैं, मैं इस को स्वीकार करता हूँ, लेकिन साथ ही यह भी सच है कि आज जितने तथाकथित बाबाओं का भंडाफोड़ हुआ उस में मीडिया की भूमिका सबसे अहम है. एक स्ट्रिंगर ने सभी तरह के दुःख बर्दाश्त करते हुए सच्चाई को देश और समाज के सामने रखा, जिसकी वजह से आज कई लोग सलाखों के पीछे हैं. उन्होंने कहा कि उन्नाव से लेकर कठुआ तक, रोहित वेमुला से लेकर अखलाक तक, जितनी भी घटनाएं सामने आई हैं उसमें मीडिया के रोल को नकारा नहीं जा सकता,
वतन समाचार फोरम में आज तक डॉट इन के एडिटर पाणिनि आनंद बोलते हुए
इसलिए हमें अच्छाई को अपनाते हुए आगे बढ़ना है और समाज की खराबियों को हम सबको मिलकर दूर करना है, क्योंकि हम किसी व्यक्ति विशेष पर इसकी जिम्मेदारी नहीं डाल सकते. उन्होंने कहा कि कबूतर के पंजों में बंधे लिफाफे पर इलज़ाम डालने का बजाये हमें हवाओं के रुख को भी देखना हैं. सामाजिक एकता के लिए काम कर रहे प्रोफेसर रतनलाल ने अपने संबोधन में कहा कि वतन समाचार की ओर से आयोजित संगोष्ठी काफी अहम है, इसलिए मैंने इसको स्वीकार किया और आज यहां उपस्थित हुआ हूं. उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता को सुनिश्चित करने में मीडिया की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन जब मीडिया के स्क्रीन पर हम देखते हैं कि किसी के साथ दलित चिंतक लिखा हुआ होता है तो फिर यह सवाल मन में पैदा होता है कि दुसरे के साथ ब्राह्मण चिंतक क्यों नहीं लिखा हैं.
वतन समाचार फोरम में सामाजिक चिंतक प्रोफ़े. रतन लाल बोलते हुए
उन्होंने दलितों पीड़ितों शोषितों और पिछड़ों के साथ हुए अत्याचार का जिक्र करते हुए कहा कि हम हालात से मायूस नहीं लेकिन दुखी जरूर हैं. बुजुर्ग रहनुमा और गुलामी और आजादी दोनों को अपनी आंखों से देखने वाले पूर्व लोकसभा सांसद इलियास आजमी ने कहा कि यह मीडिया का निकम्मापन है या उसकी कामयाबी इसे मैं नहीं बता सकता, लेकिन इस बात पर आज तक बहस नहीं हुई कि विभाजन का असली ज़िम्मेदार कौन है? उन्होंने मीडिया को दो धारी तलवार बताते हुए कहा कि अगर मीडिया चाहे तो समाज में बहुत कुछ बदलाव आ सकता है.
वतन समाचारफोरम में बुजुर्ग रहनुमा और पूर्व लोकसभा सांसद इलियास आजमी बोलते हुए
रक्षा विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकार क़मर आग़ा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज हमारे समाज में बहुत सी खराबियों के बावजूद अच्छाइयां ज्यादा हैं. उन्होंने कहा कि आज भी हमारे समाज में बहुत सारी ऐसी विविधताएं हैं जो दूसरे समाजों में नहीं मिलती हैं.
वतन समाचार फोरम में रक्षा विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकार क़मर आग़ा बोलते हुए
इससे पहले ग्रेट इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन नूरुल्लाह ने अपने भाषण में कहा कि मिशन और कमीशन के इस दौर में हमें इस बात पर चिंतन करना है कि मीडिया को किस दिशा में ले जाना है. उन्होंने कहा कि मीडिया के इस पवित्र पेशे को बदनाम होने से बचाना होगा. नूरुल्लाह खान ने कहा कि मीडिया की भूमिका से नकारा नहीं जा सकता और इसके लिए उन्होंने एशिया टाइम्स की एक खबर को उदाहरण के तौर पर भी पेश किया.
वतन समाचार फोरम में ग्रेट इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन नूरुल्लाह बोलते हुए
वतन समाचार के ब्यूरो चीफ मोहम्मद अहमद (प्रोग्राम संचालनक) ने लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मीडिया की भूमिका को हमें और बड़ा करना होगा. उन्होंने कहा कि हमें खबरों की जांच परख के बाद ही उसको चलाना होगा ताकि कोई ऐसी खबर ना जाये जिस समाज में बिगाड़ पैदा हो, क्योंकि हमें समाज की एकता को बनाए रखना है.
वतन समाचार फोरम में वतन समाचार के ब्यूरो चीफ मोहम्मद अहमद बोलते हुए
साभार: वतन समाचार डॉट कॉम
0 comments