प्रवीण तोगड़िया का मोदी सरकार पर बड़ा हमला: मुझे मरवाने की कोशिश की गयी

अहमदाबाद में वीएचपी नेता प्रवीण तोगड़िया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. तोगड़िया ने कहा कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है. मीडिया से बातचीत के दौरान वे रो पड़े. उन्होंने कहा, मेरी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है. मैं हिंदुओं की आवाज उठा रहा हूं और उनकी एकता के लिए काम कर रहा हूं. https://twitter.com/ANI/status/953142404743290880 उन्होंने कहा, कछ समय से मेरी आवाज दबाने का प्रयास होता रहा. मैं हिंदू एकता के लिए काम करता हूं. राम मंदिर, गौ हत्या कानून और कश्मीर में हिंदुओं के लिए आवाज उठाता हूं. लेकिन खुफिया एजेंसियों ने उन डॉक्टरों को डराना शुरू किया जिन्हें मैंने तैयार किया है. मेरे खिलाफ कानून भंग के केस ढूंढ ढूंढकर निकलना शुरू किया गया. यह भी देखें: जामिया तुल फ़लाह आज़मगढ़ के नए नाज़िम का दिल्ली में पूर्व छात्रों द्वारा भव्य स्वागत https://youtu.be/o3VEFSA5dRU तोगड़िया सोमवार की सुबह से गायब थे. वीएचपी की ओर से दावा किया गया था कि राजस्थान पुलिस उन्हें उठाकर ले गई, लेकिन सूत्रों के मुताबिक तोगड़िया को न तो राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया और न ही गुजरात की पुलिस ने. देर रात उनके बारे में जानकारी हुई. बेहोशी की हालत में उन्‍हें अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके के चंद्रमणि अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. https://twitter.com/ndtv/status/953138205573857280 तोगड़िया को लेकर सोमवार दिनभर हंगामा चला. मिली जानकारी के मुताबिक शुगर डाउन होने के चलते वह बेहोश हो गए थे. उन्हें संजीवनी 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. क्या कहा तोगड़िया ने -मेरी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है -मैं हिंदुओं की आवाज उठा रहा हूं -मेरे एनकाउंटर की साजिश रची जा रही है -अहमदाबाद में पुलिस की टीम मुझे पकड़ने आई थी -प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भावुक हुए तोगड़िया ने कहा,  पुलिस राजनीतिक दबाव में न आए. -उन्होंने पूछा क्या वे अपराधी हैं, तो फिर उनके कमरे का सर्च वारंट क्यों?  

0 comments

Leave a Reply