कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की मां का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा की मां प्रभा रानी शर्मा का दिल्ली में शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। उनका शनिवार को लोधी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं।

 

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने अपनी मां के निधन की जानकारी शनिवार को ट्वीट करके दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “मेरी मां श्रीमती प्रभा देवी शर्मा का बीती रात निधन हो गया।”

आनंद शर्मा की मां के निधन पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल समेत अन्य नेताओं ने भी दुख जताया और अपनी संवेदना प्रकट की।

 

0 comments

Leave a Reply