सुबह-सुबह अचानक गुरुद्वारा रकाबगंज पहुंचे PM मोदी, गुरु तेगबहादुर को किया नमन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) रविवार सुबह अचानक राष्ट्रीय राजधानी स्थित रकाबगंज गुरुद्वारे पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुद्वारा रकाबगंज में मत्था टेंका. उन्होंने गुरु तेगबहादुर को श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान किसी तरह का वीआईपी बंदोबस्त नहीं किया गया. आम लोगों के लिए किसी तरह का पुलिस बंदोबस्त या ट्रैफिक बैरियर नहीं लगाए गए थे.

0 comments