मोदी ने कोविंड वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों की दी अहम सलाह- जरूरी मुद्दों पर चर्चा करें संबंधित विभाग

मोदी ने कोविंड वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों की दी अहम सलाह

नयी दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी संबंधित विभागों को कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों के साथ बातचीत कर जरूरी मुद्दों का समाधान करने को कहा है जिससे कि वैक्सीन जल्द देश और दुनिया की जरूरतों को पूरा कर सके।

बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच पीएम मोदी कोविड-19 वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर लगातार प्रयासरत हैं. उन्होंने सोमवार को कोविड-19 वैक्सीन पर काम कर रही तीन टीमों के साथ ऑनलाइन बैठक की.

पीएम मोदी ने कंपनियों को सुझाव दिया कि वे लोगों को कोविड-19 वैक्सीन के प्रभावी होने समेत इससे जुड़े अन्य मामलों को सरल भाषा में बताने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें.

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार मोदी ने कंपनियों से विनियामक प्रक्रिया पर सुझाव देने की बात कहते हुए, संबंधित विभागों को मुद्दे सुलझाने के लिए उनके साथ काम करने की भी सलाह दी.

कोरोना वैक्सीन बनाने वाली तीन कंपनियों का शनिवार को दौरा करने के बाद मोदी ने सोमवार को तीन अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बात की और वैक्सीन को तैयार किये जाने से संबंधित तमाम मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने सरकार के सभी संबंधित विभागों से वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों के साथ संपर्क बनाने और बातचीत करने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि विभागों को इन कंपनियों के साथ सभी जरूरी मुद्दों पर चर्चा कर मुद्दों का समाधान करना चाहिए जिससे कि इन कंपनियों के प्रयास सफल हों तथा ये देश तथा दुनियां की जरूरतों को पूरा कर सकें।

वैक्सीन बनाने पर की चर्चा

कोरोना वैक्सीन बनाने वाली तीन कंपनियों का दौरा करने के बाद पीएम मोदी ने तीन अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बात की और वैक्सीन को तैयार किए जाने से संबंधित तमाम मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने सरकार के सभी संबंधित विभागों से वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों के साथ संपर्क बनाने और बातचीत करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि विभागों को इन कंपनियों के साथ सभी जरूरी मुद्दों पर चर्चा कर मुद्दों का समाधान करना चाहिए। जिससे कि इन कंपनियों के प्रयास सफल हों तथा ये देश और दुनिया की जरूरतों को पूरा कर सकें।

पीएम मोदी ने जिन कंपनियों के प्रतिनिधियों से बात की उनमें पुणे की जिनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, हैदराबाद की बायोलोजिकल ई लिमिटेड और डा़ रेड्डीज लैब लिमिटेड शामिल हैं। उन्होंने वैक्सीन बनाने में लगे इन कंपनियों के वैज्ञानिकों की सराहना की। वैक्सीन के विकास के लिए विभिन्न प्लेटफार्म की भी इस दौरान चर्चा की गयी।

0 comments

Leave a Reply