पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस

|

पीएम माफी और अमूत शाह के खिलाफ कथित तौर पर अचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कार्रवाही नही करने पर चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।

कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ 24 घंटे में फैसला लेने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि 23 अप्रैल को मतदान के दिन गुजरात मे रैली करके पीएम मोदी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

[caption id="attachment_5952" align="aligncenter" width="300"] Advt[/caption]

कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, याचिका में कहा गया है कि पीएम मोदी और अमित शाह ने नफरत भरे भाषण देते रहे हैं और चुनाव आयोग द्वारा बैन लगाए जाने के बाद भी राजनीतिक प्रोपगेंडा के तहत सेना का बार बार इस्तेमाल किया जा रहा है।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पीएम और अमित शाह के उल्लंघन की शिकायत की है लेकिन तीन हफ्ते बीतने के बाद भी चुनाव आयोग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आमतौर पर इस तरह के मामलों में चुनाव आयोग उल्लंघन करने वालों पर 72 घंटे तक प्रचार पर बैन लगाता है।

0 comments

Leave a Reply