पत्रकारिता कोश - 2018 के प्रकाशन हेतु नामों का संकलन जारी : पत्रकार अपना संपूर्ण विवरण aaftaby2k@gmail.com पर मेल करें

मुंबई। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज भारत की प्रथम मीडिया डायरेक्टरी "पत्रकारिता कोश" के 18वें अंक का प्रकाशन जुलाई,2018 तक हो जायेगा। लगभग 700 पृष्ठों की इस बहुपयोगी पत्रिका के प्रकाशन के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रकाशित होने वाले विविध भाषाओं के समाचारपत्र - पत्रिकाओं / समाचार चैनलों, आदि के साथ - साथ उनमें कार्यरत लेखक - पत्रकारों / साहित्यकारों / स्वतंत्र पत्रकारों / प्रेस फोटोग्राफरों / कैमरामैनों / प्रेस संगठनों / फीचर एजेंसियों / पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थानों, आदि के नाम व पते संकलित किए जाने का काम अब अंतिम दौर में हैं।
http://hindustanimedia.com/
सभी लेखक/पत्रकारों से अनुरोध है कि वे अपना व अपने समाचारपत्र पत्रिकाओं, चैनलों, वेबसाइटों, आदि का संपूर्ण विवरण आफताब आलम, संपादक, पत्रकारिता कोश, भारत पब्लिकेशन, प्लॉट नं.6-एफ-1, पहला माला, हिंदुस्थान को-ऑप. बैंक लि. के सामने, शिवाजी नगर, गोवंडी, मुंबई- 400 043 (महाराष्ट्र) के पते पर अथवा ईमेल- aaftaby2k@gmail.com पर तुंरत भेज दें। अधिक जानकारी के लिये मोबाइल 9224169416 पर संपर्क करें।

0 comments

Leave a Reply