पश्चिम बंगाल में मतदान जारी : दोपहर एक बजे तक 31 प्रतिशत मतदान की खबर
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक 31 प्रतिशत मतदान की खबर है।
हमारे कोलकाता संवाददाता ने बताया है कि कई स्थानों पर हिंसा की घटनाओं में चार लोग मारे गए हैं।
मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। 621 जिला परिषदों, छह हजार से अधिक पंचायत समितियों और लगभग 31 हजार ग्राम पंचायतों के लिए मतदान चल रहा है। मतगणना बृहस्पतिवार को की जाएगी।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि अगर पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बहाल करने के लिए काम नहीं करता तो उसे सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलीभगत करने वाले संगठन के रूप में देखा जायेगा।

0 comments