पश्चिम बंगाल में एक और पुल ढहा

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), सात सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले के सिलीगुड़ी के निकट शुक्रवार सुबह एक पुल ढह गया। इस घटना में एक ट्रक चालक घायल हो गया। राज्य के मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने बताया कि हादसे के वक्त ट्रक पुल पार कर रहा था, वह ट्रक अब भी पुल के टूटे हिस्से से लटक रहा है। यह पुल मानगंज इलाके को सिलीगुड़ी से जोड़ता है। ट्रक चालक को अस्पताल ले जाया गया है। हफ्ते में यह दूसरा मौका है जब पुल गिरा है। इससे पहले चार सितंबर को माजेरहाट पुल का एक हिस्सा ढह गया था।

0 comments

Leave a Reply