पढ़े लिखे और कारोबारी मुस्लिम लोगों का घर तमिलनाडु का वेल्लोर जिला

Positive 2:- भारत सरकार के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल तमिलनाडु का एक जिला वेल्लोर जो वेल्लोर किले के पास स्थित पलार नदी के किनारे बसा है। दक्षिण भारत के प्राचीनतम और ऐतिहासिक शहरों में शामिल वेल्लोर तमिलनाडु का सबसे उत्तरी जिला है| वेल्लोर तमिल शब्दों से बना है जिसका मतलब होता भालों का शहर| 6062 sq km में फैला हुआ यह जिला तक़रीबन 39 लाख लोगों का घर है जिसमें से लगभग 4 लाख से ज्यादा आबादी मुस्लिम है| वेल्लोर भारत के उन गिने चुने इलाकों में है जहाँ लडकीयों की जनसंख्या लड़कों के मुकाबले में ज्यादा है| पूरी विडियो यहाँ देखें: https://youtu.be/w-G6bHsN6hU शिक्षा के मामले में वेल्लोर भारत के बेहतरीन जगहों में से गिना जाता है जहाँ मेडीकल और टेक्निकल फील्ड में माहिर institutions की भरमार है|
बाकी देश के मुकाबले में वेल्लोर के मुसलमान पढ़ाई, कारोबार या सियासत हर लिहाज से बहुत आगे हैं| ट्रांसपोर्ट के मामले में वेल्लोर पुरे देश और राज्य से रेल, सड़क और हवाई मार्गों से बहुत अच्छे से जुड़ा हुआ है| सियासी लिहाज से यह वेल्लोर जिला बहुत अहमियत रखता है जिसमें 13 विधानसभा हलके और 3 लोकसभा हलके है|
यूँ तो वेल्लोर के ज्यादातर लोगों का कारोबार खेती है मगर इंडस्ट्री के मामले में भी यह जिला अच्छी किस्मत रखता है| हद से ज्यादा बढ़ती आबादी और शहरीकरण की वजह से वेल्लोर शहर रोज नयी नयी मुसीबतों से दो चार होता है...., बाकी सब खैरियत है!!! Ansar Imran SR

0 comments

Leave a Reply