पंजाब के लोगों के लिए बुरी खबर : राज्य में 8 टोल प्लाजा और बनेगे

|

चंडीगढ़ः  पंजाब की सड़कों पर चलना अब वाहन चालकों के लिए और ज्यादा महंगा होने जा रहा है। राज्य से गुजरते नेशनल हाईवे पर 8 जगह और टोल प्लाजा लगने जा रहे हैं।
अभी राज्य में 34 टोल प्लाजा हैं। इनमें से 12 नेशनल हाईवे पर और 22 स्टेट हाईवे पर हैं। 8 और टोल प्लाजा बनने के बाद इनकी संख्या 42 हो जाएगी।
नए बनाए जाने वाले टोल प्लाजा के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। जबकि अन्य पर सर्वे किया जा रहा है। टोल टैक्स देने के अलावा लोगों को टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों में भी काफी देर तक खड़े रहकर परेशान होना पड़ रहा है, जिससे उनका समय बर्बाद होता है। अब उन्हें इसमें भी ज्यादा समय लगेगा।
दिसंबर तक संबंधित 8 टोल प्लाजा बना दिया जाएंगे। जनवरी 2019 से इन संबंधित टोल प्लाजा पर टैक्स लेने का काम शुरू हो जाएगा। स्टेट हाईवे पर बने टोल प्लाजा को राज्य सरकार कुछ अन्य सुविधाओं को तहत हाईटेक बने जा रही है। इनमें फ्री एबुलेंस समेत अन्य फर्स्ट ऐड वाली सुविधाएं शामिल हैं।
जबकि नेशनल हाईवे के लिए केंद्र सरकार को राज्य सरकार हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से विशेष मुलाकात कर आग्रह किया था कि सड़क हादसों के दौरान जख्मी हुए लोगों देर से पहुंचने के कारण मौतों की संख्या बढ़ रही है। इसी कारण फस्ट ऐड जैसी सुविधाओं को मजबूत किया जाना चाहिए। इन जगहों पर शुरू होगा टोल  जिन स्थानों पर टोल प्लाजा शुरू किया जाना है, उनमें लुधियाना से मोगा, मोगा से तलवंडी साबो, बठिंडा से संगरूर शामिल हैं। इसके तरनतारन में काफी लंबाई तक बनने वाली सड़क पर टोल प्लाजा लगाया जाएगा। इसी तरह से राजपुरा के अलावा पटियाला से संगरूर शामिल है। इसी तरह से इसी रोड़ पर अन्य दो टोल प्लाजा शुरू होंगे। नेशनल हाईवे पर लगे टोल से 50 से 60 हजार रोजाना वाहन निकलते हैं। छोटे टोल प्लाजा से 5 हजार से 20 हजार तक वाहन निकलते हैं। सभी वाहनों पर टोल नहीं लगता। ऐसे में गाड़ियां ज्यादा होती हैं, लेकिन टोल वाली गाड़ियों की संख्या कम होती है। (साभार: पंजाब केसरी)

0 comments

Leave a Reply