पाकिस्तान की ज़ैनब के साथ हुई घटना हमें सोचने पर विवश करती है
पाकिस्तान के कौसर में हुई घटना जिसमे जैनब नाम की 8 साल की बच्ची को किडनैप कर के उसका बलात्कार किया और फिर उसको कचरे में फेंक दिया। कौसर में होने वाली ये बारहवीं घटना है ।
इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं और जब मीडिया ने लोगो को घर से निकलने पर मजबूर कर दिया तो उन शांति मार्च करने वालो पर पुलिसकर्मियों द्वारा गोलिया चला दी गयी।
https://youtu.be/6_vYBacWMiQ
बेहद ही अफसोस जनक बात होगी अगर हम इसमें ये कहे कि देखो पाकिस्तान की हालत उसमे इतना बुरा होता हैं बल्कि ऐसी हो रही घटनाओं से हमे सबक लेना चाहिए कि ये गुजरात मे बच्ची के कटे हुए सर के मिलने जैसा ही हैं, बाबा वीरेंद्र के आश्रम में चलते देह व्यापार और सामाजिक जागरूकता न होना भी इसका कारण हैं।
सिर्फ बहन और बेटी ही सुरक्षा के घेरे में नही रख कर बल्कि हर औरत लड़की को भले ही वो किसी भी धर्म सम्प्रदाय की हो के साथ अगर ऐसा गलत होता हैं या हो रहा हैं तो हर औरत आदमी का फर्ज बनता हैं कि उसे रोके।माताओ पिताओ से निवेदन हैं कि अपने बच्चो की सुरक्षा का पूरा ख्याल करे क्योकि जो बलात्कार हैं वो सिर्फ लड़की ही नही बल्कि लड़के का भी हो सकता हैं या उसे मार ही दिया जाए। बलात्कार जैसे मामलों में तो कम से कम इस्लामी कानून या उसके तहत सज़ा हो ताकि ऐसे राक्षसों का सोचने से पहले ही रूह कांप उठे। दुआ करता हूँ कि उसके परिवार वालो को ईश्वर सब्र अता फरमाए और ऐसे ही हज़ारो मासूम जो ऐसे हादसों का शिकर होते हैं उनके घरवालों को इंसाफ मिले। #standwithzainab #justiceforzainab लेखक:- Saddam Hussain

0 comments