पैराडाइज़ पेपर में बिहार के बीजेपी सांसद भी

पनामा पेपर की तर्ज पर लीक हुए पैराडाइज पेपर में बिहार से बीजेपी के राज्यसभा सांसद रविन्द्र किशोर सिन्हा का भी नाम है। सिन्हा साल 2014 में बिहार से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। वो संसद के ऊपरी सदन में सबसे अमीर सांसदों में एक हैं। सिन्हा एक पूर्व पत्रकार हैं, जिन्होंने सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (एसआईएस) नाम से प्राइवेट सिक्योरिटी सर्विस फर्म की स्थापना की है। सिन्हा एसआईएस ग्रुप को हेड करते हैं। इनके फर्म के संबंध दो विदेशी कंपनियों से भी हैं। माल्टा के रजिस्ट्री डिपार्टमेंट के दस्तावेजों के मुताबिक एसआईएस एशिया पैसिफिक होल्डिंग्स लिमिटेड (एसएपीएचएल) साल 2008 में माल्टा में रजिस्टर्ड हुई है। यह एसआईएस की सहयोगी कंपनी है। रविन्द्र किशोर सिन्हा इस कंपनी के छोटे से शेयरहोल्डर हैं जबकि उनकी पत्नी रीता किशोर सिन्हा इस कंपनी (एसएपीएचएल) की डायरेक्टर हैं।
दस्तावेज बताते हैं कि ब्रिटिश वर्जिन आइजलैंड के एक पते पर रजिस्टर्ड दूसरी कंपनी एसआईएस इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (एसआईएचएल) के पास एसएपीएचएल के 39 लाख 99 हजार, 999 शेयर हैं
जबकि एक शेयर रविन्द्र किशोर सिन्हा के नाम पर है। 13 अक्टूबर 2008 को जारी माल्टा रजिस्ट्री के एक दस्तावेज के मुताबिक एसएपीएचएल के 1499 साधारण शेयर, जिसकी कीमत प्रति शेयर एक यूरो है, पीसीएल इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड, माल्टा से एसआईएस इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड, ब्रिटिश वर्जिन आइजलैंड को ट्रांसफर किए गए हैं। इसके अलावा एक साधारण शेयर डेविट मैरिनेली ने रविन्द्र किशोर सिन्हा को ट्रांसफर किए हैं। साभार : जनसत्ता डॉट कॉम

0 comments

Leave a Reply