नोटबंदी और जीएसटी से परेशान व्यापारी जहर खाकर पहुंचा बीजेपी दफ्तर
उत्तराखंड: एक शख्स ने मोदी सरकार के नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएटी) से परेशान होकर जहर खा लिया। शख्स ट्रांसपोर्ट कारोबारी बताया जा रहा है। हल्दवानी स्थित बीजेपी दफ्तर में शनिवार (6 जनवरी) व्यापारी ने यह कहते हुए हड़कंप मचा दिया कि नोटबंदी और जीएसटी से परेशान होकर उसने जहर खा लिया है। दफ्तर में बीजेपी के मंत्री सुबोध उनियाल का जनता दरबार चल रहा था, उसी वक्त व्यापारी वहां पहुंचा और जोर-जोर से चिल्लाकर रोने लगा।
वह कहने लगा- मुझे परेशान कर दिया है सरकार ने, मैं कर्जदार हो गया हूं नोटबंदी और जीएसटी के बाद। जहर खाने वाले इस शख्स का नाम पांडेय बताया जा रहा है। पांडेय ने आगे कहा- पिछले पांच वर्षों से मैं सरकार तक अपनी समस्या पहुंचाना चाहता हूं, लेकिन मुख्यमंत्री किसी काम के नहीं हैं… वह किसी की नहीं सुनते हैं।
मेरी तरह (नोटबंदी और जीएसटी की वजह से कर्जदार हुए) और भी कई लोग हैं। मैं अब जीना नहीं चाहता। मैंने जहर खा लिया है।

0 comments