नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमाणीकरण मैं रह्मनी30 के  कॉमर्स बैच की  १००% सफलता

पटना : रहमानी30 की अभिभावक संस्था रहमानी प्रोग्राम ऑफ एक्सिलेंस ने सूचित किया है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमाणीकरण (NSE-NCFM) मैं रह्मनी30 के  कॉमर्स बैच की  १००% छात्र ने सफलता प्राप्त की है। रहमानी उत्कृष्टता कार्यक्रम के प्रतिनिधि के अनुसार कॉमर्स के कार्यक्रम कि यह सफलता रहमानी30 द्वारा सुनियोजित उपलब्धियों में से पहला कदम है।

पाठ्यक्रम की जटिलता एवं परीक्षा में सफलता के लिए आवश्यक प्रयास के दृष्टिकोण से  यह सफलता तमाम छात्राओं और स्थानीय समाज व समुदाय के लिए महान उपलब्धि है। यह सफलता स्थानीय समाज में वाणिज्य के कौशल की गुणवत्ता में कमी को पूरा करने वाला पहला कदम भी है।  यह भी उल्लेखनीय है कि छात्राओं ने यह प्रमाणन पत्र अपने बारहवीं की परीक्षा पूर्ण करने के पहले ही प्राप्त कर लिया है जिससे छात्राओं के प्रतियोगी क्षमता के महत्व के साथ ही रहमानी30 संस्था की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हुई है।

आईआईटी (IIT) मैं सफलता के लिए प्रसिद्ध रहमानी30  के 75 छात्र 2017 में आईआईटी एडवांस की परीक्षा में सफल रहे वही मेडिकल में १००%  छात्राओं ने एनईईटी (Medical) मैं सफलता प्राप्त की और इनमें 22/31  90 प्रतिशतक

से ऊपर रही। ऐतिहासिक रूप से वाणिज्य के विषय को विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी की तुलना में कमतर और अधिकांशतः गलत समझा गया है, ऐसे वातावरण में वाणिज्य के  कार्यक्रम को स्थापित करना रहमानी प्रोग्राम ऑफ एक्सीलेंस की प्रतिष्ठा के लिए जोखिम भरी चुनौती थी। समाज में कॉमर्स की शिक्षा की आवश्यकता को सामने रखते हुए  रहमानी प्रोग्राम ऑफ एक्सीलेंस के प्रबंधन ने कॉमर्स के लिए केंद्र की स्थापना की और उत्कृष्टता को सफलता पूर्ण प्राप्त करने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट,  एन सी एफ एम के पाठ्यक्रम और प्रमाणीकरण को शामिल किया। आमतौर पर ऐसे पाठ्यक्रम स्नातक या कम से कम 12वीं के बाद ही किया जाता है।

बाजार उदारीकरण और इसके परिणाम स्वरुप  नए कानूनों  के कार्यान्वयन ने समाज की धारणा को बदलना शुरू कर दिया है, और छात्रों को इस क्षेत्र की क्षमता महसूस कराई है। रहमानी प्रोग्राम ऑफ़ एक्सीलेंस इस कॉमर्स के क्षेत्र में अपने छात्रों के लिए असीमित संभावनाओं की परिकल्पना करता है, जिससे कि ये छात्र भविष्य में न केवल अपने राज्य बल्कि पूरे देश के वित्तीय प्रवाह के मार्गदर्शक बनेंगे।

रहमानी प्रोग्राम ऑफ़ एक्सीलेंस (रहमानी३०) ने नए सत्र 2018-2020 की सूचना जारी कर दी है।  रहमानी३० की प्रवेश परीक्षा इतवार 19 नवंबर 2017 को आयोजित होगी। इस परीक्षा में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र एवं छात्राएं भाग ले  सकेंगे । इस साल यह एंट्रेंस टेस्ट आई.आई.टी.-जे.ई.ई., इन.ई.ई.टी., सी.ए., सी.एस., सी.एल.ए.टी., ऐन.डी.ए  (IIT-JEE, NEET, CA, CS, CLAT, NDA) इन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए होगा। रहमानी३० की ओर से ये परीक्षा देश भर में लगभग 21 राज्यों और 122 से अधिक जिलों में लिया जाएगा। परीक्षा से संबंधित सभी विवरण जैसे के  केन्द्र, पंजीकरण फॉर्म  आदि ऑनलाइन www.rahmanimission.org पर उपलब्ध है।

हज़रत अमीर-ए-शरीयत मौलाना मोहम्मद वली रहमानी साहब ने  सभी छात्रों,  अध्यापकों, स्कूल और टेस्ट सेंटर के मैनेजमेंट  से अपील की है कि वह रहमानी प्रोग्राम ऑफ एक्सीलेंस कि  इस प्रतियोगिता को शैक्षिक उत्कृष्टता की ओर बढ़ता हुआ हमारे इस अल्पसंख्यक समाज का सामूहिक कदम जानें । उन्होंने कहा कि इस अभियान कि वास्तविक सफलता हमारे छात्र और छात्राओं की जागती हुई वह आशा है जो हर वर्ष उनकी बढ़ती हुई भागीदारी में नजर आती है। अल्हम्दुलिल्लाह, आज छात्रों में आशा जागने लगी है और वह यह समझने लगे हैं कि आईआई टी, मेडिकल, व ओलिंपियाड जैसी कठिन प्रतियोगिताओं में भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से इस प्रतियोगिता को एक शैक्षिक उत्सव के रूप में देखने की अपील की है और शिक्षा में उत्कृष्टता हेतु इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने को कहा है।

0 comments

Leave a Reply