मुस्लिम समाज के लोगों ने शादियों में दहेज़ न लेने और DJ न बजाने का लिया फ़ैसला
संभल : (दानिश की रिपोर्ट) उत्तर प्रदेश के संभल में कुरैशी समाज के लोगों ने शादियों में बजने वाले डीजे और दहेज़ लेन देन पर पूरी तरह रोक का फरमान जारी किया है। कुरैशी समाज के लोगों ने बैठक में निर्णय लिए की बिरादरी में कोई भी व्यक्ति शादी में ना तो डीजे का प्रयोग करेगा और ना ही वीडियो ग्राफी का।
साथ ही साथ दहेज़ लेने देने पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया और अगर कोई व्यक्ति इस पर अमल नहीं करेगा उसको तो उसको बिरादरी से बाहर कर दिया जायेगा। संभल के मोहल्ला सरायतरीन में कुरैशी बिरादरी के लोगों ने एक बैठक के दौरान शादियों में होने वाले फिजूल खर्च पर रोक लगाने को लेकर कई निर्णय लिए।
कुरैशी समाज के जिम्मेदार लोगों ने बैठक के दौरान फरमान सुनाया कि आज कल शादियों में बहुत तरह के फिजूल खर्च होते है लिहाजा उन फिजूल खर्चों पर रोक लगाई जाये।
बैठक के दौरान कहा गया की कुरैशी बिरादरी का कोई भी व्यक्ति शादी में ना तो डीजे का प्रयोग करेगा और ना ही शादी की वीडियो ग्राफी वगैरा बनवाएगा। इसी के साथ साथ दहेज़ देन देन पर भी सख्त फैसला लिया गया की शादी में ना ही कोई दहेज़ देगा और ना ही कोई लेगा।दहेज़ देना आज के दौर में हर किसी के बस में नहीं। गरीब तबके के लोग मजदूरी कर घर का गुज़र बसर करते हैं। ऐसे में आज कल की महंगाई से लोग परेशान हैं। इसीलिए कुरैशी समाज में सबको एक नज़र से देखते हुए शादियों में होने वाले फिजूल खर्च पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। और यदि कोई भी व्यक्ति पंचायत का ये फरमान नहीं मानता है तो उसको बिरादरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा। इसी के साथ साथ आने वाले समय में शादी और मंगनी के वक़्त काफी संख्या में लोग आते जाते है उसपर भी रोक लगाईं जाएगी।

0 comments