मुस्लिम इंडस्ट्रियल हायर सेकेन्ड्री स्कूल बाघनगर बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में दिखाई प्रतिभा
बाघनगर : माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल की परीक्षा में उजियार क्षेत्र के बाघनगर बाजार स्थित मुस्लिम हायर सेकेन्ड्री स्कूल के छात्र मोहम्मद इजहार ने 84.5 प्रतिशत स्नेहलता ने 83.66 प्रतिशत एवं मोहम्मद शाहिद ने 83 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रोशन किया है ।
इसके अतिरिक्त विद्यालय के अन्य लगभग सभी बच्चे प्रथम रैंक से उत्तीर्ण हुए हैं । विद्यालय के स.प्रबंधक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ खलीलाबाद के मंत्री मोहम्मद अदनान संचालक गुफरान आजम , शब्बीर अहमद , शाहिद हुसेन , अफजाल नदवी , मोहम्मद मुस्तकीम आदि ने उत्तीर्ण बच्चों को बधाई दी है

0 comments