मुस्लिम आरक्षण की आवाज बुलंद करने वाला शहर औरंगाबाद

Positive 2:- UNESCO द्वारा विरासत घोषित अजंता और एलोरा की गुफ़ाओं के लिए विश्व प्रसिद्ध एक ऐसा शहर जिसे हम औरंगाबाद के नाम से जानते है। आप इस गलतफहमी में न रहे कि औरंगाबाद सिर्फ इन गुफ़ाओं के लिए ही मशहूर है बीबी का मकबरा भी इस शहर की पहचान है। 10,100 sq km में फैला हुआ महाराष्ट्र का यह जिला 37 लाख आबादी का घर है और जिसमें से तकरीबन 8 लाख आबादी मुस्लिम है। महाराष्ट्र के बीचों बीच स्थित इस जिले में 9 विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट है। पूरी विडियो यहाँ देखें: https://youtu.be/tY5_Iu4ttrY यूँ तो पूरा महाराष्ट्र ही मल्टी नेशनल कंपनीयों का गढ़ है मगर औरंगाबाद इस मामले में कुछ ज्यादा ही किस्मत वाला है जहां पर हर बड़ी कंपनी की फैक्टरी है। पढ़ाई के मामले में भी यह जिला काफी आगे है।
औरंगाबाद देश के उन गिने चुने इलाकों में है जहाँ से मुसलमानों को भी आरक्षण देने की बात जोरदार तरीके से उठती रही है।
हाल के दिनों में सियासी पार्टियों की वजह से औरंगाबाद साम्प्रदायिक दंगों की फैक्टरी बन गया है जहाँ आये दिन माहौल खराब होने की खबर आती है। आने वाले दिनों में औरंगाबाद देश का पहला जिला होगा जहां पर मुसलमानों के लिए स्किल यूनिवर्सिटी बनेगी..., बाकी सब खैरियत है!!! Ansar Imran SR

0 comments

Leave a Reply