मुसलमानों की राजनीतिक हिस्सेदारी से महरूम राज्य का शहर भोपाल

|

Positive 2:- आजादी तक मुस्लिम स्टेट रही भोपाल रियासत इस वक़्त भारत के राज्य मध्यप्रदेश की राजधानी है। 2772 sq km में फैला यह जिला तकरीबन 24 लाख लोगों का घर है जिसमें से लगभग एक चौथाई आबादी मुसलमान है। वैसे तो भोपाल की साक्षरता दर बहुत ऊंची है मगर मुसलमानों का ज्यादातर हिस्सा semi-literate है। बेरोजगारी का आलम भी इस शहर के हर घर की कहानी है।
मुस्लिम राजनीतिक हिस्सेदारी का यह आलम है कि कभी विधानसभा में 13 मेम्बर होते थे मगर इस वक़्त पूरी विधानसभा में एक मुस्लिम विधायक है वह भी भोपाल शहर से। वक़्फ़ सम्पति के मामले में भी भोपाल का नम्बर ऊपरी पायदानों पर आता है।
भोपाल भारत के बेहद ही खुबसूरत शहरों में से एक है जिसे “झीलों का शहर” भी कहा जाता है| कभी भारत की गंगा जमुनी संस्कृति के लिये मशहूर भोपाल आज कल सियासी अखाड़े में अपनी ये पहचान खो रहा है| पूरी विडियो यहाँ देखें: https://youtu.be/d-Ith6fmY5o अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का एक कैंपस भोपाल में भी बनना था मगर मौजूदा सरकार ने जमीन देने से साफ़ तौर पर इनकार कर दिया| अगर सिर्फ राजधानी होने की वजह से सब अच्छा है बोलना है तो बेशक बोल सकते हैं..... बाकी सब खैरियत है!!! Ansar Imran SR

0 comments

Leave a Reply