मुजीबुल्लाह कलीम बने नेशनल इंटर कालेज मूंडाडीहा बेग के प्रिंसिपल
सन्तकबीरनगर : बड़े सौभाग्य की बात है कि NIC मूंडाडीहा बेग के छात्र रहे मुजिबुल्लाह आज इसी विद्यालय के प्रिंसिपल का कार्यभार ग्रहण किया है।
मुजिबुल्लाह शिक्षा क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम है।शिक्षक की बखूबी जिम्मेदारी अदा करने के साथ साथ वह एक समाजसेवी के रूप में जाने और पहचाने जाते हैं।शिक्षा क्षेत्र उनका ओढ़ना बिछौना बन गया है।
विगत सत्रह साल से स्कूल में इंग्लिश शिक्षण कार्य के साथ कालेज को ऊंचाइयों तक पहुंचाया।पूर्व प्रिंसिपल नफीस अहमद सर ,इनमूल्लाह सर और अबू बकर साहब के दाहिना हाथ बनकर कालेज की सेवा की ।बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया।बोर्ड परीक्षा को आज तक नकल से पाक रखा।
मुजिबिल्लाह साहब ने अपने गांव में ही स्थित 1981 से 1987 तक नेशनल इंटर कालेज मूंडाडीहा बेग में कक्षा 6 से इंटर मीडियट तक शिक्षा ग्रहण की।आगे पढ़ाई इन्होंने APN बस्ती और DDU गोरखपुर से हासिल की।अंग्रेजी और उर्दू से मास्टर डिग्री किया।
मुजिबुल्लाह साहब प्रथम सितम्बर 2001 से NIC में शिक्षण कार्य शुरू किया।तब से कालेज के साथ इलाके में विभिंम तालीमी बेदारी मुहीम से जुड़े रहे।आज पूरे तप्पा उजियार सहित जनपद में इनका नाम सम्मान के साथ लिया जा रहा है।
बुनियाद इण्डिया से पिछले पांच साल से जुडे रहकर इलाका में शिक्षा ,शिक्षालय और शि क्षार्थियों को नया मकाम दिया।
हमारी दुआ ही मुजिबुल्लाह साहब इस नई लम्बी पारी को भी बखूबी पूरा करेंगे।आमीन

0 comments