मेट्रो में सवार होकर बॉटेनिकल गार्डन से ओखला पहुंचे चार बंदर
नई दिल्ली. बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर मजेंटा लाइन की एक मेट्रो ट्रेन में मंगलवार सुबह 6.39 पर यात्रियों के साथ अचानक चार बंदर भी चढ़ गए। उन्होंने ओखला बर्ड सेंचुरी तक मेट्रो का सफर किया।
बंदरों के डर से कुछ यात्री उतर गए, ताे कुछ एकदम चुपचाप बैठे रहे। 6 मिनट बाद ट्रेन जब ओखला बर्ड सेंचुरी स्टेशन पर रुकी, तो यात्रियों ने शोर मचाया। इस बीच बंदर ट्रेन का दरवाजा खुलते ही उतर गए।
गुड़गांव की एक कंपनी में काम करने वाले फणिंदर नाथ झा ने भास्कर को बताया, 'मैं रोज की तरह बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन पर मेट्रो में चढ़ा। साथ ही 4 बंदर भी चढ़ गए। बंदर ट्रेन में इधर-उधर घूमते रहे। कुछ महिला यात्रियों के बैग भी तलाशे। हालांकि उन्होंने किसी को काटा नहीं। एक बंदर ने एक महिला यात्री की पानी की बोतल निकाल ली। ओखला बर्ड सेंचुरी स्टेशन पर ही उनसे छुटकारा मिला।'

0 comments